फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर शराब के ठेके से 50 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी की वजीरे वाली इमारत स्थित शराब के ठेके से बुधवार रात तीन नकाबपोश पिस्तौल दिखाकर 50 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। दो लुटेरों के पास पिस्तौल थी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

शराब ठेके के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि उसे सेल्समैन ने फोन पर बताया कि तीन लुटेरे पिस्तौल के बल पर दुकान में घुस आए। उन्होंने 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। वारदात की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। अशोक ने बताया कि तीनों लुटेरे बाइक पर सवार थे। एक लुटेरा दुकान के बाहर खड़ा था।
दो लुटेरे पिस्तौल लेकर दुकान के अंदर घुस गए। मुलाजिम लुटेरों के पास पिस्तौल देखकर दुकान से निकलकर बाहर की तरफ भागे ताकि लुटेरे उन्हें गोली न मार दे। इंस्पेक्टर कृपाल सिंह ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर लुटेरों का सुराग लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें