फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मलूकपुरा नहर में आया 50 फीट का कटाव

Thu, 25 Apr 2024 10:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। अबोहर क्षेत्र में विभिन्न नहरों को पानी देने वाली मलूकपुरा डिस्ट्रीब्यूटरी में 50 फीट चौड़ा कटाव आ गया जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया हालांकि यहां काफी हिस्से में गेहूं की कटाई हो चुकी थी जिस कारण कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। मलूकपुरा डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से अब कई दिन तक इसका निर्माण नहीं होगा तब तक यहां से गुजरने वाली नहरों को पानी नहीं मिल पाएगा जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा।
भाकियू खोसा के प्रांतीय सचिव गुणवंत सिंह ने कहा कि यह डिस्ट्रीब्यूटरी काफी पुरानी हो चुकी है और यहां से कई नहरों को पानी सप्लाई होता है। उन्होंने बताया कि नहर में क्षमता से अधिक पानी छोड़ने के कारण यह अक्सर टूट जाती है और अब भी ऐसा ही हुआ है। गुणवंत सिंह ने कहा कि अब कई किसानों को पानी की बारी नहीं मिल पाएगी जिस कारण उनकी नरमे की बुआई प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बारे में नहरी विभाग से प्रिंसिपल सचिव कृष्ण कुमार से मिलकर इसके नवीनीकरण की मांग की थी लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया था जिसका खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवंत सिंह ने कहा कि करीब एक महीने की नहरबंदी के बाद अब नहरों में पानी आया था कि अब नहर टूट गई जिससे बागों को पानी नहीं मिल पाएगा व इस कारण नरमे की बिजाई भी प्रभावित होगी। गुणवंत सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जर्जर हो चुकी इस मलूकपुरा डिस्ट्रीब्यूटरी का नवीनीकरण नहीं किया गया तो भाकियू खोसा संघर्ष करने को मजबूर होगी।

फोटो : नहर में आया कटाव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें