फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कनाडा भेजने के नाम पर 48.50 लाख की ठगी, चार आरोपी नामजद

Sat, 30 Aug 2025 10:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर कथित तौर पर 48 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में दो मामले दर्ज कर चार आरोपियों को नामजद किया है।
विज्ञापन

गांव खनौडा के निवासी राजविंदर सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख के पास एक शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि उसको कनाडा भेजने के नाम पर रणजीत सिंह संधू उर्फ राणा पुत्र बलवीर सिंह व मनदीप संधू पुत्री बलवीर सिंह तथा बलवीर सिंह निवासी ललवान ने कथित तौर पर उसके साथ 35 लाख रुपये की ठगी की है। एसएसपी के आदेशों पर शिकायत की जांच डीएसपी चब्बेवाल ने की थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद थाना मेहटीयाना की पुलिस ने तीनों कथित आरोपियों को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। अटलगढ़ निवासी राजवंत सिंह ने थाना दसूहा की पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया था कि उसके बेटे सुखविंदर सिंह को विजिटर वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट कुलविंदर सिंह निवासी खौखर ने कथित तौर पर उसके साथ 13 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें