फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 लाख देने की बजाय रचा अपहरण का ड्रामा

Mon, 02 Dec 2013 10:41 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में व्यापारी ने लोगों के उधार के पैसे वापस करने के स्थान पर पुलिस व हाईकोर्ट को गुमराह किया और लेनदारों पर अपहरण का झूठा केस दर्ज करवा दिया। वह फरीदाबाद में छिप गया।
विज्ञापन


 स्पेशल जांच टीम ने व्यापारी को फरीदाबाद से दबोच लिया। चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। व्यापारी को जेल भेज दिया है। उसकी पत्नी समेत तीन फरार हैं।

 जालंधर के डीसीपी राहुल एस ने बताया कि कंचन शर्मा पत्नी राकेश शर्मा निवासी बस्ती शेख ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि उसके पति राकेश कुमार का अपहरण जौली, अंकम, महिंदर और तरुण ने कर लिया है।

 हाईकोर्ट के आदेशों पर पुलिस ने आरोपियों पर 19 अक्तूबर को अपहरण का केस दर्ज कर किया था। कमिश्नर ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन किया था।

इसमें एडीसीपी क्राइम हरप्रीत मंडेर, एसीपी स्पेशल ब्रांच सोमनाथ, आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज अरमिंदर सिंह को लगाया था।

  एसआईटी को जांच में पता चला कि कारोबारी राकेश अपने जीजा चंद्र प्रकाश के पास फरीदाबाद में रह रहा है। इंस्पेक्टर अरमिंदर सिंह की टीम ने फरीदाबाद में छापामारी की और राकेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


राकेश को रविवार को जालंधर लाकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसके गोयल की अदालत में पेश किया। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। राकेश मूल रूप से सर्जिकल का कारोबार करता है और उसने लोगों के 46 लाख रुपये देने थे। लोग उससे पैसे मांग रहे थे।

राकेश ने अपने दूर के रिश्तेदार बालकिशन उर्फ बाली से की। बाली ने मामला शशि शर्मा के ध्यान में लाया। डीसीपी के मुताबिक शशि व बाली ने राकेश को सलाह दी कि वह दो-तीन माह के लिए इधर-उधर चला जाए।

लेनदारों पर अपहरण का केस दर्ज करवा दिया जाएगा और मामला सुलझाने के लिए उलटा उनसे पैसे लिए जाएंगे। योजना के मुताबिक राकेश अपने रिश्तेदारों के पास फरीदाबाद चला गया। पत्नी ने शशि व बाली के साथ मिलकर अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। इसके लिए दोनों को 50 हजार दिए।

डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। राकेश फरीदाबाद से वापस आना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी कंचन ने कहा कि केस वापस करवाने के लिए शशि व बाली ढाई लाख मांग रहे हैं। पुलिस ने अपहरण का केस रद्द कर उसके, पत्नी कंचन, शशि और बाली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस केस की तफ्तीश एसीपी रविंदरपाल संधू को सौंपी है।

रंजिश निकाल रही है पुलिस : शशि
मानवाधिकार संगठन चलाने वाले शशि शर्मा का कहना है कि जालंधर में चर्चित सुनयना हत्याकांड हुआ था। इसमें उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

पुलिस ने उस केस में गड़बड़ की थी। उसकी सीडी व रिकार्डिंग उनके पास है। पुलिस उसी रंजिश को निकाल रही है और उनको झूठे केस में फंसा दिया है। वह राकेश को जानते तक नहीं है और न ही उसकी पत्नी से कभी मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें