फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का फ्लैग मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। वायुसेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में खलबली मची है, वहीं देश में सेना के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। इसके चलते पुलिस ने मंगलवार को शहर में फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों को सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद थाना नंबर 2 से शुरू हुए फ्लैग मार्च में एसपी अबोहर गुरमीत सिंह, डीएसपी कुलदीप सिंह भुल्लर, नगर थाना के प्रभारी जतिन्द्र सिंह, रेलवे पुलिस के प्रभारी ओमप्रकाश, महिला सबइंस्पैक्टर चंचल रानी, नार्कोटिक्स सैल के एएसआई बलविंद्र सिंह, नगर थाना 2 के एएसआई रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस मुलाजिमों ने हिस्सा लिया। एसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि बीती रात वायुसेना की कार्रवाई के बाद गृह तथा रक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को हाई अलर्ट रहने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की किसी भी कार्रवाई में जनता का सहयोग हमेशा ही सराहनीय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें