मोबाइल टॉवर लगाने के खिलाफ प्रदर्शन
जालंधर। बस्ती दानिशमंदा के निवासियों ने मंगलवार को मोबाइल कंपनी के टॉवर लगाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोहल्ला निवासियों का कहना है टॉवर लगने से उनके स्वास्थ्य पर खराब प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इलाका निवासी इकट्ठा होकर क्षेत्रीय विधायक सुशील रिंकू के घर गए और समस्या के बारे में बताया। लोगों कहा कि टॉवर लगाया गया तो वह संघर्ष तेज कर देंगे। इस मौके पर चमन लाल, निर्मला रानी, शीला रानी, सीमा, ममता, बाला रानी, रणजीत कौर, दीपक नितिन, मदनलाल हाजिर थे।