मलोट (मुक्तसर)।
जिले के गांव जंडवाला में पूर्व सरपंच की करंट लगने से मौत हो गई। गांव जड़वाला के पूर्व सरपंच बग्गा सिंह (70) पुत्र बंता सिंह अपने घर पर हर रोज की तरह पानी वाली मोटर चलाकर पशुओं और घर के अन्य काम के लिए पानी टंकी में भर रहा था। इसी दौरान अचानक ही उसको करंट लग गया। उसकी आवाज सुनकरघर के अन्य सदस्यों ने उसकी तुरंत मालिश शुरू कर दी। करंट तेज होने के कारण कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।