फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला में 1000 जवान रखेंगे निगाह
विज्ञापन

भारत बंद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर तैनात होगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
एससी-एसटी एक्ट के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद समूह दलित समाज में भारी रोष पाया जा रहा है। इस फैसले के के खिलाफ दलित जत्थेबंदियों ने 2 अप्रैल को भारत बंद की काल दी है। इसी के मद्देनजर 2 अप्रैल को शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर डीएसपी सब डिविजन गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
थाना सिटी के एसएचओ गब्बर सिंह, थाना कोतवाली के एसएचओ हरगुरदेव सिंह, थाना सदर के एसएचओ परमिंदर सिंह, वुमन सेल की इंचार्ज एसआई गुरप्रीत कौर के साथ करीब 150 पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च बेबे नानकी रोड पर स्थित डीएसपी सब डिविजन के दफ्तर से आरंभ हुआ और सुल्तानपुर लोधी रोड, डीसी चौक, बस स्टैंड, सत्य नारायण बाजार, सदर बाजार, जालौखाना चौक, मोहल्ला शहरियां, मोहल्ला महताबगढ़, अमृत बाजार, मार्कफैड चौक से होते हुए वापस डीएसपी सब डिविजन दफ्तर पहुंच कर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सब डिविजन गुरमीत सिंह ने बताया भारत बंद पर सुरक्षा कड़ी रखने के लिए एसएसपी संदीप शर्मा के आदेशों में यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। शहर के सभी टी-प्वाइंट, बेबे नानकी रोड, करतारपुर रोड, जालंधर बाइपास व अमृतसर रोड पर बैरीकेड लगा कर सभी आने-जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों से पूछताछ करने के साथ साथ वाहनों की तलाशी व कागजात जांचे जा रहे हैं। संदिग्धों के नाम पते नोट किया जाएगा। इसके अलावा बिना कागजात पाए जाने वाले वाहनों को राउंड अप भी किया जाएगा। एसएसपी संदीप शर्मा ने बताया भारत बंद के मद्देनजर शहरवासियों की सुरक्षा के लिए 1000 के करीब पुलिस जवानों की ड्यूटियां लगाई गई। उन्होंने शहर वासियों से भी अपील की कि वह शहर में अमन-शांति बनाए रखे और पुलिस का सहयोग करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें