डेरा मुखी मामले में सवालों पर बादल चुप
लंबी (मुक्तसर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल डेरा मुखी को दोषी करार दिए जाने व सजा संबंधी पूछे सवालों पर चुप्पी साध गए। पूर्व सीएम रविवार को लंबी में सुखपाल सिंह सुख की मौत पर परिवारवालों के साथ हमदर्दी प्रकट करने पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही पत्रकार डेरा मुखी विवाद पर सवाल करने लगे तो बादल हाथ जोड़ बिना कोई जवाब दिए आगे चल दिए।