फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर 41 लाख ठगे, 4 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने अमेरिका भेजने के नाम पर 41 लाख की ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों की पहचान युद्धवीर सिंह और परमजीत कौर निवासी मोगा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

दिलबरजीत सिंह निवासी शिव नाग मंदिर पठानकोट ने आरोप लगाया है कि मोगा निवासी युद्धवीर सिंह अमेरिका का स्थायी निवासी है। पिछले साल वह उनके संपर्क में आया। उसने कहा कि यदि वह उसे 41 लाख रुपये दे तो वह उन्हें अमेरिका ले जा सकता है। परिजनों का आरोप है कि युद्धवीर सिंह और उसकी धर्मपत्नी ने 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर उनसे 41 लाख ले लिए। इसके बाद उन्हें अमेरिका की बजाय मैक्सिको भेज दिया। मैक्सिको एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। 2 माह बाद युद्धवीर सिंह ने उन्हें जेल से निकलवाकर अमेरिका भेज दिया लेकिन वहां भी उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। 9 महीने बाद जेल से छूटने के बाद उन्हें भारत डिपोट कर दिया गया। दिलबरजीत सिंह का आरोप है कि अब भारत आकर जब उसने उक्त आरोपियों से अपने पैसे मांगे तो उन्होंने मना कर दिया। वहीं थाना-2 के एसएचओ दविंद्र प्रकाश का कहना है कि आरोपियों को समन जारी किए जाएंगे। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें