वेस्ट हलके से करीब 40 वर्करों ने भाजपा को अलविदा कह दिया है।
यह
सभी वर्कर विधायक व राज्य मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे महिंदर भगत से
नाराज बताए जाते हैं। पार्टी छोड़ने वालों में मुख्य रूप से भाजपा की जिला
कार्यकारिणी के सदस्य कुलवंत सिंह खालसा भी शामिल है। खालसा ने अपने मन की
बात एक पत्र के जरिये रखी है। पत्र में उन्होंने मोहिंदर भगत को इस फैसले
का जिम्मेदार ठहराया है।
खालसा का आरोप है कि पार्टी में अब वर्करों
की इज्जत नहीं रही हैं। अब उन्हें न तो मीटिंग में बुलाया जाता और न ही
इलाके में होने वाले किसी उद्घाटन के समय उन्हे याद किया जाता है। उन्होंने
कहा कि मंडल प्रधान के कार्यक्रम में भी उन्हें नहीं बुलाया गया। वर्करों
को छोड़ो उद्घाटन में पुराने मंडल प्रधान को भी नहीं बुलाया गया। पत्र में
उन्होंने कहा है कि वह कई बार मंत्री पुत्र मोहिंदर भगत से इस बारे में
नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इसके बाद भी उनकी कोई सुनता ही नहीं है। इसलिए
वह अपने 40 साथियों के साथ पार्टी छोड़ रहे हैं।
उधर मोहिंदर भगत का
कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी कुछ जानकारी नही है। वह मामले का पता
लगाकर इस तरह का कदम उठाने वालों से बात करेंगे। उन्होंने कहा वह पार्टी के
हर वर्कर का सम्मान करते हैं व सभी वर्करों की बातों का संज्ञान भी लेते
हैं।