फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फिर भंवर में : 4.5 लाख पंजाबियों को एक माह में छोड़ना होगा कनाडा, विजिटर वीजा में बदलाव से आई मुसीबत

Sat, 09 Nov 2024 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर

सार

इससे 4.5 लाख पंजाबियों पर संकट आ गया है। अब उन्हें हर साल टूरिस्ट वीजा लेना होगा। साथ ही एक माह में कनाडा छोड़ना होगा। यह कदम कनाडा सरकार ने वीजा प्रणाली में कड़े प्रावधान लागू करने के उद्देश्य से उठाया है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नागरिकों के विजिटर वीजा की अवधि को कनाडा सरकार ने एक महीने तक सीमित कर दिया है। इससे 4.5 लाख पंजाबियों पर संकट आ गया है। अब उन्हें हर साल टूरिस्ट वीजा लेना होगा। साथ ही एक माह में कनाडा छोड़ना होगा। यह कदम कनाडा सरकार ने वीजा प्रणाली में कड़े प्रावधान लागू करने के उद्देश्य से उठाया है। 

विज्ञापन


इससे भारतीय नागरिकों को लंबी अवधि के वीजा की सुविधा समाप्त हो जाएगी। इसका सबसे अधिक असर पंजाबी समुदाय के लोगों पर होगा, जिनका कनाडा आना-जाना लगा रहता है। कनाडा के वैंकुवर के रहने वाले नामचीन लेखक व पंजाबी चिंतक सुखविंदर सिंह चोहला का कहना है कि दो साल पहले जब से ब्याज दरें बढ़ने लगीं, कई कनाडाई लोगों के लिए घर खरीदना असंभव हो गया। बड़े पैमाने पर आप्रवासन लहर के कारण कनाडा की जनसंख्या भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। 

2023 में 12 लाख टूरिस्ट वीजा, इनमें 60 फीसदी पंजाब मूल के
कनाडा वीजा एक्सपर्ट सुकांत का कहना है कि टूरिस्ट वीजा की अवधि दस साल खत्म होने का असर पंजाब पर सर्वाधिक होगा। कनाडा में 2021 में भारतीय लोगों को 2 लाख 36 हजार टूरिस्ट वीजा जारी किए गए थे, लेकिन 2022 में 393 फीसदी इजाफा हुआ और संख्या 11 लाख 67 हजार पहुंच गई और 2023 में यह संख्या 12 लाख पार कर गई थी, जिसमें 60 फीसदी से अधिक पंजाब मूल के हैं। हर साल 1.5 लाख बच्चे पढ़ाई के लिए पंजाब से कनाडा जाते हैं, वह भी प्रभावित होंगे।  
विज्ञापन


पहले छह माह का समय मिलता था
नए नियम से कनाडा में 10 लाख लोगों पर संकट आ गया है, जो विजिटर या मल्टीपल वीजा पर कनाडा में हैं। इसमें 4.5 लाख के करीब तो पंजाब मूल के हैं। चोहला का कहना है कि कनाडा सरकार ने भी इसमें पूरी तरह से तस्वीर साफ नहीं की है, क्या सुपर वीजा पर भी इसका असर होगा? सुपर वीजा उन लोगों को दिया जाता है, जिनके बच्चे कनाडा में पीआर हैं या सिटीजन हैं। वह बिना कनाडा छोड़े 5 साल तक धरती पर रह सकते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें