संवाद न्यूज एजेंसी
तलवाड़ा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 3.72 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के आधार पर तलवाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि मामले को लेकर गांव बेड़िंग निवासी अभिषेक राणा ने एसएसपी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि मोहाली के जीरकपुर में विक्टोरिया एन्क्लेव में रहने वाले रविंदर कुमार ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख 72 हजार रुपये ठगे हैं। एसएसपी ने शिकायत की जांच मुख्य थाना अधिकारी तलवाड़ा को सौंपी। उनकी रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने रविंदर कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।