फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमीत बराड़ बिना किसी समझौते शिअद में शामिल हुए: बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगमीत बराड़ बिना किसी शर्त शिअद में शामिल हुए : बादल
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा, बराड़ के आने से शिअद को और शक्ति मिली
अमर उजाला ब्यूरो
लंबी (मुक्तसर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ के शिअद में शामिल होने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बराड़ अकाली दल में बिना किसी शर्त के शामिल हुए हैं। बराड़ बेहद सुलझे हुए इंसान हैं। उनके शिअद में शामिल होने से पार्टी को और शक्ति मिली है। इसका लोकसभा चुनाव में शिअद को लाभ मिलेगा। बादल शनिवार को लंबी हलके के गांव फतूहीखेड़ा में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से जगमीत बराड़ के शिअद में आने के बाद उनकी पर्सनल व्हाट्सएप चैटिंग को सार्वजनिक करने पर बादल ने कहा कि उसूलन ऐसी बातों को सार्वजनिक करना सियानापन नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू के बयान कि जगमीत बराड़ के बार-बार पार्टी बदलने से उनका सियासी अंत हो चुका है, पर बादल ने कहा कि कोई सिद्धू से पूछे कि उन्होंने भी पार्टी बदली है या नहीं। नवजोत सिद्धू पहले भाजपा में थे। अब कांग्रेस में हैं। पहले खुद के गिरेबां में झांके और खुद उसूलों पर खरा उतरें। बादल बोले कि वे अगर पांच बार मुख्यमंत्री बने हैं तो इसका कारण उनका एक स्टेंड पर कायम रहना रहा है। जो नेता हमेशा अपनी बात पर कायम रहता है, वह सियासत में लंबा समय राज करता है। पूर्व सीएम ने कहा कि इस बार चुनाव आयोग की सख्ती के बाद कई अफसरों के तबादले भी हुए हैं जिसे देखकर लगता है कि इस बार के चुनाव में शायद ही कोई धक्केशाही करने की जुर्रत करे। इस मौके पर ओएसडी सतिंदरजीत सिंह मंटा, सर्किल अध्यक्ष रणजोध सिंह लंबी, जसविंदर सिंह धौला, जगमीत सिंह नीटू, अनमोल बराड़, शिवराज सिंह, भुपिंदर सिंह, भगत सिंह, यादविंदर सिंह और जगरुप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें