फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार बने अध्यक्ष यशपाल बने एनआरएमयू शाखा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार बने नॉर्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन के अध्यक्ष
विज्ञापन

यशपाल बने एनआरएमयू शाखा सचिव
एनआरएमयू पठानकोट शाखा ने करवाया वार्षिक चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। नॉर्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन शाखा पठानकोट की ओर से मीटिंग का आयोजन स्थानीय कार्यालय में किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर यूनियन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा बतौर इलेक्शन ऑफिसर और विशेषातिथि के तौर पर मंडल सचिव कामरेड शिव दत्त ने शिरकत की। इस दौरान शाखा पठानकोट की ओर से चुनाव अधिकारी सुभाष शर्मा के नेतृत्व में वार्षिक चुनाव करवाया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कामरेड राजकुमार को शाखा काअध्यक्ष, कामरेड यशपाल सिंह को सचिव, लखवीर सिंह को कोषाध्यक्ष, रमेश कुमार, तरसेम लाल, अशोक कुमार, केवल सिंह, अजय कुमार, दीपक कुमार, सुखविंद्र सिंह, नीलम कुमारी को शाखा उपाध्यक्ष, परमजीत सैनी, रोहित शर्मा, सुरेश महाजन, जसविन्द्र सिंह, प्रेम नाथ, बलविन्द्र सिंह, दिलबाग सिंह को सहायक शाखा सचिव मनोनीत किया गया। जिन्हें शाखा सदस्यों की ओर से फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल सचिव कामरेड शिव दत्त ने कहा कि आगामी यूनियन के होने वाले चुनावों के मद्देनजर शाखा का चुनाव करवाया गया है। इस अवसर पर सहायक मंडल सचिव कामरेड अश्विनी कुमार ने सभी नवनियुक्त सार्थियों को बधाई देते हुए ईमानदारी से काम करने की अपील की व यूनियन के झंडे को ऊंचा रखने रखने का विश्वास जताया। इस अवसर पर पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अश्विनी शर्मा, सहायक स्टेशन मास्टर अशोक कुमार, कामरेड त्रिभुवन सिंह, पवित्र सिंह, नरिन्द्र सिंह, कुलवंत सिंह, प्रेम रंजन, बीएल यादव उपस्थित थे।

फोटो:-6-नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ मंडल सचिव शिव कुमार व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें