फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के विरोध में टीएसयू ने निकाली गेट रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले के विरोध में टीएसयू ने निकाली गेट रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों की इकाई टेक्निकल सर्विस यूनियन ने मंगलवार को गेट रैली करते हुए जोनल सचिव निर्मल सिंह की अमृतसर की गई बदली रद्द करने की मांग की। गेट रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि धक्केशाही के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले कर्मचारी निर्मल सिंह को राजनीतिक दबाव के चलते अबोहर से अमृतसर भेज दिया गया। इसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने पावरकॉम प्रबंधन और प्रदेश सरकार से इस तबादले को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि यदि तबादला रद्द न किया गया तो आगामी समय में प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर संघर्ष और तेज किया जाएगा। इसके अलावा अन्य मांगों में पे स्केल जारी करना, 23 वर्षीय प्रमोशन स्केल देने और डीए का बकाया जारी करना शामिल है। गेट रैली में बलदेव सिंह, अनिल कुमार, जगजीत सिंह, अक्षय कुमार, गंगा प्रसाद, कुलदीप कुमार, रविंद्र कुमार, राम लाल, अशोक कुमार, हंसराज, सोहन सिंह मौजूद थे। इसी प्रकार से खुईयां सरवर डिवीजन की ओर से भी गेट रैली निकाली गई जिसका नेतृत्व प्रधान भगवान दास ने किया।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एअीआर 4 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें