फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडफोन के कारण ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडफोन के कारण ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत
विज्ञापन

फरीदकोट। गोलेवाला स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलेवाला की कोठे मलूका पत्ती निवासी हरप्रीत सिंह (16) पुत्र कर्म सिंह के रूप में हुई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। रेलवे पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया मंगलवार की रात हरप्रीत सिंह अपने खेतों में धान की फसल को लग रहे पानी को चेक करने गया था। उसने हेडफोन लगा रखा था। इसी दौरान खेतों से सटी रेलवे लाइनों के पास गुजरते समय हेडफोन लगे होने के कारण उसे जम्मू एक्सप्रेस ाने का कोई आभास नहीं हो पाया और उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हरप्रीत सिंह फरीदकोट के विश्वकर्मा स्कूल में 10वीं कक्षा का विद्यार्थी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें