फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग सिख रही लड़की ने बाईक सवार जीजा-साली पर चढ़ा दी कार, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग सिख रही लड़की ने बाइक सवार जीजा-साली को रौंदा
विज्ञापन

महिला की मौत, पहचान वाले व्यक्ति से निजी कार में सीख रही थी ड्राइविंग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। लर्निंग लाइसेंस पर ड्राइविंग सिख रही एक लड़की ने बाइक सवार जीजा-साली पर कार चढ़ा दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीजा जगदीश गंभीर रूप से घायल है। महिला की पहचान निर्मला देवी पत्नी गुरदेव निवासी न्यू जवाहर नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निर्मला देवी किसी निजी स्कूल में टीचर थी और शनिवार को उसका जीजा जगदीश उसे बाइक पर स्कूल छोड़ने जा रहा था कि रास्ते में मोता सिंह नगर के पास यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अपनी साइड पर जा रहे थे कि कार सीख रही लड़की मनीषा अग्रवाल की हाेंडा इमेज कार ने अचानक तेज रफ्तार पकड़ ली और बाइक पर जा रहे जीजा साली को रौंद डाला। बताया जा रहा है कि कार सिखाने वाला रजिंदर कुमार भी कोई लाइसेंस धारक अधिकृत कार ट्रेनर नहीं था। वह अपने किसी पहचान वाले व्यक्ति से ही कार सीख रही थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत पीड़ित जीजा-साली को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में निर्मला देवी को मृत बता दिया गया। वहीं जगदीश को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना पुलिस ने कार और बाइक कब्जे में ले लिया है। कार सीख रही मनीषा अग्रवाल और उसके ट्रेनर रजिंदर कुमार को राउंडअप कर पुलिस थाने ले गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ओंकार सिंह बरार ने कहा कि कार सीख रही मनीषा अग्रवाल और कार सिखा रहे रजिंदर कुमार पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें