फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कोर्स की 216 सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कोर्स की 216 सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 8 से
विज्ञापन

फरीदकोट। मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) ने सूबे के 7 मेडिकल कॉलेजों में खाली ऑल इंडिया कोटे की 85 पीजी कोर्स की सीटों को स्टेट कोटे में तब्दील कर दिया है। राज्य सरकार को यह सीटें भरने की इजाजत दे दी है। सरकार की हिदायतों पर बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने इन 85 सीटों समेत स्टेट कोटे की पहले से खाली 131 को भरने के लिए 8 से 10 मई तक दूसरे चरण की काउंसलिंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस साल सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के मुताबिक पंजाब सरकार ने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी को राज्य के सभी 7 मेडिकल और 11 डेंटल कॉलेजों में पीजी कोर्स की करीब 760 सीटों भरने के लिए अधिकृत किया था। इन 760 सीटों में से एमडी व एमएस की 594, पीजी डिप्लोमा की 55 और एमडीएस (डेंटल) की 111 सीटें शामिल थी। मेडिकल के पीजी कोर्स की 594 सीटों में 186 सीटें आल इंडिया कोटे की थी, जिनमें से 85 सीटें खाली रह गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें