एचएमवी की चार छात्राओं का चयन
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय की चार छात्राओं को कैंपस प्लेसमेंट के दौरान टीसीएस कंपनी में चयनित किया गया है। इन छात्राओं को टीसीएस से 1.90 लाख का वार्षिक पैकेज और एमसीए की पढ़ाई का ऑफर दिया गया हैं। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी है। चयनित छात्राओं में बीएससी (आईटी) की रीतू बत्तरा, दिलप्रीत कौर, समता साहनी और बीसीए की रिया शामिल हैं। इस दौरान प्लेसमेंट सेल की ओर से कोआर्डिनेटर गुल्लागांग, रविंदर मोहन जिंदल, प्रदीप मेहता और सुमित शर्मा भी मौजूद थे।