फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम-डीसीएम के हलके के पंच-सरपंच पहुंचे सीचेवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीचेवाल मॉडल का निरीक्षण किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। लंबी और जलालाबाद से पंच-सरपंचों की टीम गांव सीचेवाल में सीचेवाल मॉडल की कार्यशैली जानने पहुंची है। 24 घंटे निर्विघ्न जलापूर्ति का मंत्र जानने के लिए सूबे के तीन जिलों मुक्तसर, फिरोजपुर और फाजिल्का के सरकारी बाबू, जल सप्लाई और सैनिटेशन समितियों के प्रधान, पंच-सरपंचों समेत 180 लोगों के काफिले ने सीचेवाल मॉडल का निरीक्षण किया। 8 मार्च को फरीदकोट और मोगा जिलों की टीमें जलापूर्ति व्यवस्था देखने आएगी।
विज्ञापन

गांव सीचेवाल उन गांवों में शामिल है, जहां पर 24 घंटे पेयजल की व्यवस्था है। साथ ही बिजली जाने पर जेनरेटर का प्रबंध किया गया है। सूबे के जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग की ओर से पीने वाले पानी के प्रबंधों को दुरुस्त करने के लिए उन गांवों के दौरे किए जा रहे हैं, जहां जल की निर्विघ्न सप्लाई हो रही है। इन गांवों के पंचों-सरपंचों ने गांव सीचेवाल के लगातार 10 साल सरपंच रहे वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल से विचार-विमर्श किया। गांव सीचेवाल के सभी घरों में वाटर सप्लाई के मीटर भी लगे हुए हैं और पानी का जितना इस्तेमाल होता है, उस हिसाब से बिल भी दिया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें