फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर में धूम-धाम से मनाया गया दशहरे का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में रावण दहन से पहले निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
सदियों से बदी पर नेकी की जीत के रुप में मनाए जा रहे दशहरा के पर्व को महानगर जालंधर के कई स्थानों में धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में लोग दशहरा पर्व के लिए निश्चित किए गए स्थान पर पहुंचे। रावण दहन से पहले शहर के अलग-अलग हिस्सों में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

महानगर जालंधर में देवी तालाब दशहरा कमेटी की तरफ से ब्रह्म कुंड के मैदान में दशहरा मनाया गया। प्रधान सुरेश सहगल ने शुरूआत की। रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों को आग लगते ही सारा इलाके पटाखों की आवाज से गूंज उठा। श्री राम उत्सव कमेटी की तरफ से पुडा मार्केट में दशहरा मनाया गया। यहा रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले फूंके गए। मां भारती सेवा संघ ने गुरु गोबिंद सिंह एनक्लेव में दशहरा मनाया। श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी ने साईदास स्कूल ग्राउंड में दशहरा का पर्व मनाया। लाडोवाली रोड ट्रेनिंग कालेज ग्राउंड में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया। महानगर दशहरा कमेटी के मुख्य प्रबंधक दीवान अमित अरोड़ा ने बताया इस बर चीन निर्मित आतिशबाजी व किसी सामान का इस्तेमाल नही किया गया है। इसके अलावा गढा, बर्ल्टन पार्क, बस्ती शेख, कीर्ति नगर, राड गनग, माडल टाऊन, कोट किशनचंद, महाराजा गार्डन, आर्दश नगर, कैंट के दीप नगर, ढन्न मोहल्ला, मास्टर तारा सिंह नगर आदि में दशहरा उत्साह मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें