चरनजीत चन्नी ने फरीदकोट में फहराया ध्वज
फरीदकोट।
स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। चन्नी ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। डीएसपी सुखदेव सिंह बराड़ की अगुवाई में बीएसएफ ,पंजाब पुलिस, महिला पुलिस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया।
चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सूबा सरकार की ओर से महिलाओं का समर्थ बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों, प्रमुख सचिव पंजाब केएपी सिन्हा, डिविजन कमिश्नर सुमेर सिंह गुर्जर, डीसी राजीव पराशर, जिला व सेशन जज सतविंदर सिंह चाहल, सीएम के ओएसडी संदीप सिंह बराड़, एडीसी जनरल केशव, एडीसी विकास मुधमीत कौर मौजूद थे। बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने की रस्म वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने निभाई। डिवीजन कमिश्नर सुमेर सिंह गुर्जर ने दरबार गंज स्थित कमिश्नर दफ्तर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
-------
फोटो फाइल 16एफआरडीपी01
फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट की सलामी लेते कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी
------