फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः होशियारपुर में सड़क से उतर खड्डे में जा पलटी मिनी बस, 30 यात्री घायल

Thu, 16 Jan 2020 10:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर ( पंजाब)
विज्ञापन
पलटी निजी कंपनी की मिनी बस।
विज्ञापन

अड्डा झीर दा खुह से कमाही देवी को आ रही निजी कंपनी की मिनी बस वीरवार देर शाम गांव नत्थूयाल के पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर पीछे सड़क से उतर कर खड्डे में जाकर पलट गई। यात्रियों के मुताबिक बस के आगे अचानक कुछ आ जाने के कारण ड्राइवर ने बस को एक तरफ मोड़ने की कोशिश की तो बस सड़क से उतर खड्डे में जाकर पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में बस में सवार सभी 30 लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद पलटी बस से यात्री जैसे तैसे निकले। कमाही देवी सीएचसी में कनिका पुत्री रामपाल, रजनी पुत्री गुलाब सिंह, कृति पुत्री विनोद कुमार और साक्षी पुत्री गुरमीत सिंह इलाज के लिए आए, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

 

कमाही देवी सीएचसी में तैनात डॉ. किरण ने बताया कि श्वेता पुत्री अमनदीप निवासी गांव डडयाल को ज्यादा चोट आने के कारण दसूहा रेफर कर दिया गया। एक अन्य घायल सोना पत्नी ख्याल सिह को भी रेफर कर दिया गया है। बस में लगभग तीस यात्री सवार थे। इनमें से ज्यादातर छात्र थे जो स्कूल से छुट्टी के बाद ट्यूशन पढ़कर अपने घरों को लौट रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें