फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आई एक किलो हेरोइन संग 3 भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिल्का (फिरोजपुर)। सीआईए स्टाफ ने गांव लक्खे कड़ाईयां के पास तीनों भाइयों को एक किलो हेरोइन के साथ काबू किया है। हेरोइन पाकिस्तान से आई थी और आरोपी हेरोइन आगे सप्लाई करने जा रहे थे। थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने वीरवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की तफ्तीश कर रहे एसआई जालंधर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों भाइयों के पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं। तीन पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर जलालाबाद और फाजिल्का में सप्लाई करते हैं। आरोपियों ने कुछेक दिन पहले ही हेरोइन की खेप पाकिस्तान से मंगवाई थी। आरोपी जलालाबाद से बाइक पर सवार होकर फाजिल्का की तरफ हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांव लक्खे कड़ाइयां के पास नाकाबंदी कर इन्हें रोक लिया। तलाशी करने पर इनके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों ने कुछेक दिन पहले ही पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाई थी। आरोपियों की पहचान धवन सिंह, हरजिंद्र सिंह व सतविंद्र सिंह निवासी चक्क टाहलीवाला के रूप में हुई है। ये तीनों सगे भाई हैं। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई कर चुके हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है, इनसे अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें