पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित गांव परमानंद में शनिवार रात गश्त कर रहे एएसआई और होमगार्ड के जवान पर दातर, बेसबाल बैट और राड से हमलाकर राइफल छीनने मामले में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों में अरुण उर्फ अंकू निवासी परमानंद, रमनीक उर्फ पूना निवासी नूरपूर हिमाचल और अभिषेक सिंह निवासी शादीपुर, तारागढ़ शामिल हैं। इनके अन्य साथी परमानंद निवासी रजत, सकोनूपुरी, कंडवाल निवासी सोनू, बंटी निवासी शादीपुर, सुखपाल निवासी फेरुवाल समेत 8 आरोपी फरार हैं। एसएचओ सुरिंद्र पाल ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापे मार रही हैं। हमले में एएसआई दलीप कुमार और होमगार्ड जवान कमल किशोर जख्मी हुए थे। दोनों को उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। होमगार्ड के छीनी गई राइफल का अभी तक कोई पता नहीं चला है। आरोपियों से राइफल और उनके फरार साथियों के बारे में पूछताछ