जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव चक्क सैदोका में शुक्रवार सुबह एक चरवाहे के घर में 25 भेड़ व बकरियां मर गईं। सरकारी वेटरिनरी डॉ. राज कुमार कंबोज का कहना है कि किसी बीमारी के कारण बकरियां व भेड़ें नहीं मरी है। शक है किसी ने चारे में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया है। सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि होगी कि जानवरों की मौत किस कारण हुई है। गांव चक्क सैदोका निवासी सेवक सिंह ने बताया कि उसका भेड़ व बकरियों का कारोबार है। उसके पास इस समय सौ के करीब भेड़ व बकरियां हैं। शुक्रवार की सुबह देखा कि उसकी 25 बकरियां व भेड़ें बेसुध पड़ी हैं। इस पर उसने डॉक्टर को फोन किया। डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज किया। इलाज भी काम न आया और उसकी भेड़ -बकरियों की मौत हो गई।