फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ के लिए सिख जत्थेबंदियों ने निकाला खालसा रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
इंसाफ के लिए सिख जत्थेबंदियों ने निकाला खालसा रोष मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरगाड़ी(फरीदकोट)। सिख जत्थेबंदियों ने बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे संबंधित गोलीकांड की घटनाओं समेत जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई को लेकर पिछले साल लगातार छह माह तक चले बरगाड़ी इंसाफ मोर्चे के दूसरे चरण का आगाज कर दिया। इसके तहत बुधवार को बहिबल कलां के गुरूद्वारा टिब्बी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला से लेकर बहिबल कलां तक खालसा रोष मार्च भी निकाला गया। जानकारी के अनुसार सरबत खालसा द्वारा मनोनित श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार व तिहाड़ जेल में बंद जगतार सिंह हवारा ने हाल ही में इंसाफ के लिए 21 मेंबरी कमेटी का गठन किया गया है जिसकी अगुवाई में बुधवार को इंसाफ मोर्चा का दूसरा चरण शुरू किया गया। कमेटी के सदस्य प्रो. बलजिंदर सिंह, भाई नारायण सिंह, मास्टर संतोख सिंह ने कहा कि इंसाफ मोर्चे के तहत 27 अप्रैल को अमृतसर में बैठक करके अगले संघर्ष का एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंसाफ मोर्चे की प्रमुख मांगों में बरगाड़ी बेअदबी मामले समेत नकोदर, बहिबल कलां, कोटकपूरा गोलीकांड व मौड़ बम धमाके के दोषियों को सजा दिलाना, जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई शामिल है। इस मौके पर बहिबल गोलीकांड के शहीद किशन भगवान सिंह के बेटे सुखराज सिंह, लक्खा सिधाना, भाई सतनाम सिंह, रूपिंदर सिंह, जसविंदर सिंह आदि हाजिर हुए।

फोटो 17एफआरडीपी01
फरीदकोट के बरगाड़ी में सिख जत्थेबंदियों द्वारा आयोजित खालसा रोष मार्च में शामिल नौजवान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें