फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर के बल गिरा स्कूटी सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत
विज्ञापन

पठानकोट। महाराजा स्टील इंडस्ट्री नजदीक वीरवार की रात एक्टिवा स्लिप होने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। थाना डिवीजन दो की पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान चरणजीत सिंह निवासी मोहल्ला बजरी कंपनी के रूप में हुई है। एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी शमा अनुसार पति चरणजीत सिंह वीरवार की रात एक्टिवा पर घरेलू सामान खरीदने पीर बाबा चौक गए थे। घर लौटते समय महाराजा स्टील इंडस्ट्री के नजदीक एक्टिवा अचानक स्लिप हो गई और पति गिर गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी बयान के आधार पर मामला दर्ज कर चरणजीत के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें