कार की चपेट में आकर श्रमिक की मौत
होशियारपुर। भरवाईं रोड पर आदमवाल व चौहाल के बीच बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर राममिलन मूल निवासी सुल्तानपुर यूपी व हाल निवासी भवानी नगर की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। सिविल अस्पताल परिसर में मृतक के परिजनों ने बताया कि राम मिलन पिछले काफी समय से रोजाना ही ड्यूटी पूरी करने के बाद इलाके के एक रेहड़ी वाले के साथ पैदल ही घर लौटता था। मंगलवार देर रात 10 बजे के करीब रोजाना की तरह ही दोनों पैदर घर लौट रहे थे। इस दौरान कि पीछे से आई इनोवा कार ने दोनों को टक्कर मार दी। एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।