शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। पटियाला में मांगों को लेकर संघर्षरत शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को ब्लॉक गिद्दड़बाहा की अध्यापक संघर्ष कमेटी की ओर से सरकार का अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हुस्नर चौक में शिक्षकों ने सरकार की अर्थी फूंकी। वहीं राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। रोष स्वरूप शिक्षकों ने ‘पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब’ मुहिम का बायकॉट करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगें जब तक पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस मुहिम का भी बहिष्कार जारी रहेगा। प्रदर्शन में कुलजीत सिंह मान, अरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरप्रीत बराड़, मनजीत सिंह और जसप्रीत सिंह समेत अन्य शिक्षक भी शामिल हुए।