फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिशों के बारे में कोई जानकारी नहीं : शेरगिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) टीएस शेरगिल ने कहा कि सेना प्रमुख बिपिन रावत की ओर से पंजाब को फिर से आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिशों के बारे में जो कहा जा रहा है, पंजाब सरकार को उस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

शेरगिल ने कहा कि रॉ और आईबी की रिपोर्ट के आधार पर सेना प्रमुख ने यह अंदेशा जताया होगा, लेकिन केंद्र सरकार ने यह सूचना पंजाब सरकार से सांझा नहीं की है। शेरगिल रविवार को सैनिक स्कूल कपूरथला के 57वें सालाना पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। इससे पहले वह मीडिया से बातचीत में यूके में खालिस्तान समर्थकों की ओर से सेमिनार किए जाने के सवाल पर शेरगिल ने कहा कि विदेशी जमीं पर इस तरह के सेमिनार की पंजाब सरकार को कोई परवाह नहीं है।

एक सवाल के जवाब में शेरगिल ने माना कि सैनिक स्कूल को पूरी तरह से मेंटेन करने के लिए करीब 400 करोड़ रुपये के फंड की आवश्यकता है। इससे स्कूल की जरूरत के नए अकादमिक ब्लाक और जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकती हैं लेकिन पंजाब सरकार स्कूल की जायज मांगों पर जरूर विचार करेगी। वैसे भी पंजाब सरकार ने स्कूल के विकास के लिए दो करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इसके बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को कहा कि वह बहुत किस्मत वाले हैं, जिनको इस तरह की स्तरीय संस्था में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिला है। इसलिए वह पूरे अनुशासन, आत्म विश्वास और मेहनत से जीवन में उच्च स्थान हासिल करें। इस मौके पर इन सर्विस ट्रेनिंग सेंटर कपूरथला के कमांडेंट राजपाल सिंह संधू, सहायक कमिश्नर (जनरल) कपूरथला डॉ. शिखा भक्त, ओएसडी करनवीर सिंह, प्रिंसिपल कर्नल विकास मोहन, वाइस प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल सीमा मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर दिलप्रीत सिंह कंग के अलावा स्कूल का समूह स्टाफ, पुराने विद्यार्थी, कैडेट्स और उनके अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें