फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टीवल में जीएनसी की छात्राओं ने झटकाए 29 पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ फेस्टीवल में छात्राओं ने जीते 29 पुरस्कार
विज्ञापन

जीएनसी की छात्राओं का कॉलेज लौटने पर स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। पंजाब विश्व विद्यालय चंडीगढ़ की ओर से भाग सिंह खालसा कॉलेज काला टिब्बा में आयोजित यूथ फेस्टीवल में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कुल 29 पुरस्कार हासिल किए। मेधावी छात्राओं का कॉलेज लौटने पर शानदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

छात्राओं ने फोक आर्केस्ट्रा, सितार, मौलिक लिखित में प्रथम स्थान, व्यक्तिगत पुरस्कार में शबद गायन में नवनीत कौर, सम्मी में मुस्कान और फोक आर्केस्ट्रा में जतिंदर कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। छात्राओं ने गिद्दा, रंगोली में द्वितीय स्थान, व्यक्तिगत पुरस्कार में गिद्दे में निशा, कली में रविंद्र कौर, फोक आर्केस्ट्रा में अमृतपाल कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डिबेट, लोग गीत, कार्टून मेकिंग, पोस्टर मेकिंग में से तृतीय स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत पुरस्कारों मेें समूह गायन में उत्तमजीत कौर, माइम में लवप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की छात्राओं ने लोकसाज में प्रथम, विरासती प्रश्नोत्तरी, वार, कली, परांदा बनाने में द्वितीय, मिट्टी के खिलौने, मुहावरेदार वार्तालाप, सम्मी (लोक नाच) में तृतीय स्थान हासिल किया।अतिरिक्त सचिव सरुप सिंह नंदगढ़ और प्रिंसिपल डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने छात्राओं की हौसला आफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें