फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में अब आरटीए के ड्राइविंग ट्रैक पर नहीं बनेंगे लर्निंग लाइसैंस!

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीए के ड्राइविंग ट्रैक पर नहीं बनेंगे लर्निंग लाइसेंस
विज्ञापन

जालंधर। आरटीए के आनलाइन ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से लर्निंग लाइसेंस का काम पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। लोगों को सुविधा पहुंचने के नजरिए से लर्निंग लाइसेंस का काम एसडीएम-2 के दफ्तर में शिफ्ट कर कामकाज शुरू हो गया। पहला लाइलेंस करतारपुर के संजय कुमार शर्मा को जारी हुआ। एसडीएम-2 परमवीर सिंह ने बताया कि लर्निंग लाइसैंस का काम शिफ्ट होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि पहले ट्रैक पर जाकर काम करवाना पड़ रहा था, जहां लोगों को लंबी लाइनों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने लोगों को सुविधा प्रदान करते हुए काम तहसील कांपलेक्स की पहली मंजिल पर शुरू कर दिया है। इस संबंधी आरटीए कंवलजीत सिंह ने पद संभालते ही निर्देश जारी किए थे, जिसे अमलीजामा पहना दिया गया है। शहरों से संबंधित आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस के लिए ट्रैक पर ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें