फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने सरहद से पकड़ा संदिग्ध व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ ने सरहद से पकड़ा संदिग्ध
विज्ञापन

बिहार में की जा रही परिजनों की तलाश, बीएसएफ ने संपर्क साधा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सरहद पर स्थित पोस्ट सम्मेके के पास से बीएसएफ ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। वह अपना नाम मोहम्मद खालिल पुत्र मनसूर अहमद वासी बिहार बता रहा है। बीएसएफ बिहार में उसका पता तलाशने में जुटी हुई है। उक्त व्यक्ति से बीएसएफ भी गहन पूछताछ में लगी है।
विज्ञापन

बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि बुधवार शाम पांच बजे के करीब हुसैनीवाला बार्डर स्थित बीएसएफ की पोस्ट सम्मेके के पास मोहम्मद खालिल वासी ठाकुर गंज, थाना किशनगंज जिला किशन गंज (बिहार) टहल रहा था। बीएसएफ की बटालियन 105 ने बार्डर पिल्लर नंबर-183/14, बी.एस फेसिंग और आईबी से लगभग 300 मीटर, फेसिंग से 30 मीटर, बीओपी सम्मके से 500 मीटर और पाक पोस्ट भिखीविंड से 1000 मीटर दूरी से खालिल को पकड़ा है। तलाशी के दौरान इसके पास से छोटा-मोटा सामान बरामद हुआ है। इसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। बीएसएफ के मुताबिक पूछताछ के दौरान खालिल ने बताया कि वह पहले हुसैनीवाला बार्डर के किसी गांव में मेहनत मजदूरी करता था। इसीलिए यहां पर आया है। खालिल ने बीएसएफ अधिकारियों को बिहार का जो पता दिया है उस पर बीएसएफ बिहार की पुलिस से तालमेल कर जानना चाहती है कि सही में खालिल बिहार का रहने वाला है या नहीं। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ की पोस्ट सम्मेके पास से ही कुछ दिन पहले पाकिस्तानी नाव मिली थी। इसके बारे में अब तक पता नहीं चल सका है। बीएसएफ खालिल के बारे में गहन पूछताछ करने में लगी है।
विज्ञापन

-------------------
फोटो संख्या-09एफजेडआरपी03
कैप्शन--फिरोजपुर स्थित बीएसएफ की पोस्ट सम्मेके से पकड़ा गया व्यक्ति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें