चुनाव आयोग ने करवाया केस दर्ज : जाखड़
जालंधर। शाहकोट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लाडी शेरोवालिया पर केस दर्ज होने के बाद राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस प्रधान सांसद सुनील जाखड़ का कहना है कि लाडी पर मामला राजनीति से प्रेरित है और चुनाव आयोग को की गई शिकायत पर किया गया है। जल्द ही इसकी जांच में सच सामने आ जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से कर्नाटक चुनावों के साथ शाहकोट उपचुनाव की घोषणा न करना, उनकी मंशा को साफ दर्शाता है।