सरकार, जिला प्रशासन परिवार के साथ: डीसी
कपूरथला। डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद तैय्यब और एसएसपी संदीप शर्मा ने ईराक के मोसुल में मारे गए गांव मुरार के गोबिंदर सिंह के परिवार के साथ मुलाकात करके दुख सांझा किया।
उन्होंने परिवार के मुखिया की मौत पर गहरा अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ईराक में मारे गए व्यक्तियों की अंतिम रस्मों के लिए उन के परिवारों को अपेक्षित सहायता और उनको एक्सग्रेशिया राहत मुहैया करवाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की है। जिले के दोनों अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि कैप्टन सरकार और जिला प्रशासन इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गोबिंदर सिंह जून 2013 में ईराक गया था। केंद्र सरकार के भरोसे से गोबिंदर सिंह के लौटने की उम्मीद थी। मंगलवार को उनकी आशाओं पर पानी फिर गया।