मस्तूआणा साहिब की टीम ओवरऑल विजेता
तीन दिवसीय पंजाब यूथ वुमन स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप संपन्न
पटियाला की चांदनी सर्वोत्तम खिलाड़ी घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
डेरा भाई मस्तान सिंह पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय पंजाब यूथ वुमन स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई।
अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों में 45-48 किलो भार वर्ग में मस्तूआणा साहिब की मीनाक्षी ने स्वर्ण पदक, सुनाम की आरती फ्रांड ने रजत व जालंधर की प्रिया और चक्कर (लुधियाना) की खुशप्रीत ने कांस्य पदक हासिल किया। 51 किलो भार वर्ग में मस्तुआणा साहिब की कमलजीत कौर ने स्वर्ण, बठिंडा की नवनीत ने रजत व मुक्तसर की लखप्रीत कौर व होशियारपुर की अनुराधा ने कांस्य जीता। 54 किलो भार वर्ग में चक्कर की जसप्रीत कौर ने स्वर्ण, मस्तूआणा साहिब की दलविंदर कौर ने रजत, पठानकोट की शिवानी, तलवंडी साबो की नवजोत कौर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
भार वर्ग 57 किलो में पठानकोट की कनिका ने स्वर्ण, तलवंडी साबो की सोनप्रीत कौर ने रजत, बठिंडा की हरप्रीत व पटियाला की रुपिंदर कौर ने कांस्य, 60 किलो भार वर्ग में फगवाड़ा की रुपिंदर ने रजत, पटियाला की चांदनी मेहरा ने रजत, अमृतसर की अमनदीप कौर व बठिंडा की जसविंदर कौर ने कांस्य पदक हासिल किया। 64 किलो भार वर्ग में चक्कर की हरप्रीत कौर ने स्वर्ण, फगवाड़ा की नंदिनी शर्मा ने रजत, बठिंडा की दलजीत कौर व संगरूर की गुरलीन कौर ने कांस्य पदक, 69 किलो में पटियाला की प्रियंका ने स्वर्ण, मुक्तसर की अक्क्षविंदर ने रजत व मस्तूआणा साहिब की रघुजीत कौर व अमृतसर की अमृतप्रीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया।
75 किलो भार वर्ग में अमृतसर की दीक्षा ने स्वर्ण, लुधियाना की हर्षिता मोदी ने रजत, तलवंडी साबो की कमलजीत कौर व मस्तूआणा साहिब की रमनदीप कौर ने कांस्य, 81 किलो भार वर्ग में संगरूर की प्रवीन ने स्वर्ण, बठिंडा की मनप्रीत कौर ने रजत, पठानकोट की अतुल्य ने कांस्य, 81 किलो से ऊपर भार वर्ग के मुकाबले में अमृतसर की कोमलप्रीत कौर ने स्वर्ण, तलवंडी साबो की रवनदीप कौर ने रजत पदक हासिल किया। टूर्नामेंट के दौरान मस्तूआणा साहिब की टीम ओवरऑल विजेता रही। पटियाला की चांदनी को सर्वोत्तम खिलाड़ी घोषित किया गया। विजयी टीमों को पूर्व विधायक करण कौर बराड़ व एसपी (डी) बलजीत सिंह ने पुरस्कार वितरित किए।