फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरा के खिलाफ ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरा के खिलाफ ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर को शिकायत
विज्ञापन

10 सालों में 2 करोड़ से 66 करोड़ कैसे पहुंची आप नेता की संपत्ति : मिश्रा
युवा अकाली दल के नेता ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल खैरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। युवा अकाली दल के नेता अरविंदर मिश्रा ने मंगलवार को आप विधायक के खिलाफ ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर गिरीश बाली को शिकायत सौंपी है। उन्हाेंने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
मिश्रा ने आरोप लगाया है कि खैरा ऐसे कौन से जादूगर हैं कि उनकी संपत्ति बीते 10 सालों में 2 करोड़ से 66 करोड़ जा पहुंची है। उन्होंने दो पेज की शिकायत देकर कहा कि 2007 में हुए चुनाव से पहले खैरा की ओर से दिए गए शपथ पत्र में उनकी संपत्ति महज दो करोड़ रुपये थी। 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान दायर किए हलफनामे में उनकी संपत्ति 66 करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन

मिश्रा ने कहा कि इतनी संपत्ति आखिरकार कैसे अचानक बढ़ गई, इसकी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि खैरा को अदालत ने ड्रग केस में समन किया है। उनके तस्कर जगदेव सिंह के साथ काफी नजदीकी संबंध हैं। ऐसे में खैरा के खिलाफ ईडी को जांच करनी चाहिए। अगर यह संपत्ति ड्रग मनी या मनी लांड्रिंग के जरिये आई है तो इसको जब्त किया जाए। वहीं अकाली दल आप नेता के खिलाफ दिल्ली में भी प्रदर्शन की तैयारियां कर रहा है।

खैरा को लेकर आप की दो महिला विधायकों में खींचतान
विधायक प्रो. बलजिंदर कौर ने मांगा आप नेता का इस्तीफा
बठिंडा देहाती से विधायक रूबी ने की प्रो. कौर के बयान की निंदा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा को लेकर आम आदमी पार्टी की बठिंडा से दो महिला विधायकों में खींचतान शुरू हो गई है। तलवंडी साबो से महिला विधायक प्रो. बलजिंदर कौर ने खैरा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने को कहा है। वहीं बठिंडा देहाती से विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने प्रो. कौर के बयान की निंदा की है।
विधायक प्रो. बलजिंदर कौर ने बातचीत के दौरान कहा कि खैरा चाहे उन्हीं की पार्टी के हैं, लेकिन अगर उन पर आरोप लग रहे हैं तो वह नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। इस संबंध में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल भी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं जब इस बयान के बारे में विधायक रूपिंदर कौर रूबी को पता चला तो उन्होंने प्रो. बलजिंदर से सवाल किया कि जब उन पर दोहरी वोट बनाने का आरोप लगा था तो तब नैतिकता कहां गई थी। रूबी ने कहा कि दूसरों को नसीहत देना आसान होता है, लेकिन खुद उसी पर अमल करना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि खैरा पर हो रही कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और आप पार्टी उनके साथ मजबूत होकर खड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें