जैतो रेलवे स्टेशन का बुकिंग क्लर्क निलंबित
फिरोजपुर। रेल डिवीजन फिरोजपुर के जैतो रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर का डाटा मिसमैच करने पर टिकट क्लर्क को सीनियर डीसीएम ने सस्पेंड किया है। कामर्शियल विभाग की ओर से इन दिनों अपने सभी रेलवे स्टेशनों के बुकिंग काउंटरों की जांच करवाई जा रही है। इसी जांच के क्रम में जैतो रेलवे स्टेशन पर भारी अनियमितताएं पाई गई। डीसीएम रजनीश श्रीवास्तव ने जांच व कार्रवाई की पुष्टि की है।
पिछले दिनों रांची रेलवे मंडल के खडगपुर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद रेलवे की ओर सभी मंडलों के टिकट काउंटरों की जांच कराई जा रही है। मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के काउंटरों की जांच के लिए रेलवे की ओर सेटीमों का गठन किया गया है। इसी टीम के सदस्यों ने जैतो रेलवे स्टेशन पर अनियमितता पाई, जिसमें हजारों रुपये का डाटा जारी हुए टिकट से मिसमैच कर रहा है, जिसके बाद सीनियर डीसीएम ने आरोपी टिकट क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है। रेल अधिकारियों के अनुसार क्लर्क का डाटा मिसमैच होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस घपलेबाजी की जांच करने के लिए अधिकारियों ने दो अधिकारियों की टीम गठित की गई है। टीम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।