फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के दिन-ब-दिन रंग बदलते मिजाज से किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के रंग बदलते मिजाज से किसान चिंतित
विज्ञापन

कहीं आसमान पर छा रहे बादल, कहीं बारिश व आंधी
रुक-रुक कर हो रही बारिश से फसलें हो रही प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। पिछले दो दिन से कहीं काले घनघोर बादल छाए हैं तो कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं कहीं ओलावृष्टि तो कहीं आंधी-तूफान ने किसानों की जान सांसत में डाल रखी है। बारिश से किसानों की फसलों पर खराब असर पड़ रहा है। फसल बिछने के कारण खराब हो रही हैं। किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे ही बारिश का मौसम बना रहा तो उनकी उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार की रात भर बिजली चमकने से साथ बारिश होती रही। वहीं बुधवार को भी दिन भर मौसम ठंडा रहा और दिन भर धूप नहीं निकली। शाम साढ़े तीन बजे के आसपास फिर से बारिश होने लगी। बारिश से गांव सोहनेवाला, फत्तनवाला, अकालगढ़, लक्खेवाली, दोदा, काउणी, बधाई समेत अन्य गांवों में खेतों में फसल बिछी गई। किसान महिंदर सिंह बधाई, परमजीत सिंह गिल बधाई, रेशम सिंह सोहनेवाला, परमजीत सिंह सुहेलेवाला, इकबाल सिंह फत्तनवाला आदि ने बताया कि पिछले दो दिन से मौसम बहुत खराब है, जिसका असर फसलों पर पड़ रहा है। कभी तेज आंधी-तूफान तो कभी बारिश हो रही है। जिससे फसलें बिछ जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम साफ न हुआ तो फसलों का ज्यादा नुक्सान हो सकता है। उधर, खेतीबाड़ी अधिकारी बलजिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि कई गांवों में बारिश से फसल बिछ गई है, ज्यादा नुकसान नहीं है। इसी तरहबारिश होती रही तो आने वाले दिनों में फसलों का भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें