महर्षि कश्यप की शोभायात्रा पर बरसे फूल
जालंधर। महर्षि कश्यप जी की शोभायात्रा सोमवार को निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शहर के राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के साईंदास स्कूल नजदीक पड़ते पटेल चौक से हुआ। भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के लंगर भी वितरित किए गए। शहर के बस्ती अड्डा, ज्योति चौक, कंपनी बाग चौक इत्यादि जगहों का चक्कर लगाते हुए शोभायात्रा का समापन साईंदास स्कूल के पास हुआ। शोभायात्रा में विधायक राजिंदर बेरी, विधायक सुशील रिंकू, मेयर जगदीश राजा, पार्षद दविन्द्र सिंह रोनी, गरधारी लाल कश्यप, पंकज कश्यप, पवन, राजू कश्यप, राजेश कुमार, प्रेस सचिव वरिंदर राजपूत, बलदेव राज, एमके जगी, पवन कश्यप, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, नरेश कश्यप, नरेश, बॉबी कश्यप, काला कश्यप, रोहित कश्यप, वरुण कश्यप, कुलदीप कश्यप, बंटी, सुमित, कारण कश्यप मौजूद थे।