फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासती ट्रस्ट के चेयरमैन बने जयचंद मेहताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासती ट्रस्ट के चेयरमैन बने जयचंद मेहताब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। फरीदकोट रियासत की पूर्व राजकुमारी और वर्धमान रियासत (पश्चिम बंगाल) की महारानी दीपइंद्र कौर मेहताब के बेटे जय चंद मेहताब को महारावल खेवा जी ट्रस्ट फरीदकोट का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि ट्रस्ट के कानूनी सलाहकार एडवोकेट परमजीत सिंह ने की है। फरीदकोट रियासत के आखिरी शासक महाराजा हरिंद्र सिंह बराड़ की तमाम जायदाद को उनकी वसीयत के मुताबिक महारावल खेवा जी ट्रस्ट संभाल रहा है। ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजकुमारी दीपइंद्र कौर थीं जिनका 11 नवंबर को निधन हो गया था। फरीदकोट रियासत के नाम पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की जायदाद है। जायदाद से बेदखल महाराजा की बड़ी बेटी ने इस वसीयत को अदालत में चुनौती दी हुई है जो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें