फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कोच फैक्टरी की सुरक्षा सूबे में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल कोच फैक्टरी को स्टेट सेफ्टी प्रथम पुरस्कार
विज्ञापन

कपूरथला। रेल कोच फैक्टरी को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर पंजाब श्रम विभाग की ओर से साल-2017 का पंजाब स्टेट सेफ्टी प्रथम पुरस्कार दिया गया। यह श्रम विभाग के सूबा प्रधान सचिव संजय कुमार और श्रम कमिश्नर व निदेशक फैक्ट्रीज पंजाब तजिंदर सिंह धारीवाल की मौजूदगी में चंडीगढ़ में प्रदान किया गया।
विज्ञापन

आरसीएफ को यह पुरस्कार पहली बार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार आरसीएफ के चीफ वर्कशॉप इंजीनियर/फर्नीशिंग एसएस कलसी और मुख्यसरक्षा निरीक्षण अधिकारी आरसीएफ मनोज मेहता ने प्राप्त किया गया। रेल कोच फैक्टरी को बेहतर और पर्याप्त सेफ्टी उपायों के लिए यह अवार्ड साल 2016 और 2017 के लिए दिया गया है। इस दौरान 200 से भी अधिक इंडस्ट्री प्रबंधक, वर्कर और सुपरवाइजर विभिन्न औद्योगिक इकाइयां मौजूद थीं। यह अवार्ड देशभर में 4 से 10 मार्च तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के तहत एक समागम में प्रदान किया गया है। प्रधान सचिव संजय कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उनकी उपलब्धियों को सराहा। इस अवसर पर अतिरिक्त डायरेक्टर फैक्ट्रीज सोढी मल्ल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें