फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल में जेनेरिक दवाओं की अमृत फार्मेसी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जेनेरिक दवाओं की अमृत फार्मेसी का शुभारंभ
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल में वीडियो कांफ्रेंसिंग से केंद्रीय सेहत मंत्री ने किया उद्घाटन
कैंसर और हार्ट मरीजों को 90 प्रतिशत सस्ती मिलेगी दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
केंद्र सरकार की तरफ से गंभीर बीमारियों से प्रभावित मरीजों को सस्ते दाम पर जेनेरिक दवाएं आसानी से उपलब्ध करने के लिए देश भर के अस्पतालों में अमृत फार्मेसी के नाम से मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं। इसके तहत सोमवार को स्थानीय बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधीन चल रहे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी अमृत फार्मेसी का शुभारंभ किया गया। इसका रस्मी उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एसपी सिंह विशेष रूप से शामिल हुए और अमृत फार्मेसी से मरीजों को मिलने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमृत फार्मेसी के मेडिकल स्टोर के खुलने से कैंसर और हार्ट के मरीजों को न सिर्फ 90 प्रतिशत सस्ती दवाएं मिलेंगी बल्कि यहां से सर्जिकल आइटम और इंप्लाट्स भी 60 से 90 प्रतिशत सस्ते मिलेंगे। अमृत स्टोर खुलने से गरीब मरीजों को लाभ मिलेगा। रजिस्ट्रार ने मेडिकल अस्पताल के सभी विभाग प्रमुखों को आह्वान किया कि वह अमृत स्टोर का ज्यादा से ज्यादा मरीजों को लाभ पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से पहले चरण में पंजाब में तीन मेडिकल स्टोर खोले गए है। इसमें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अलावा बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के ही अधीन चल रहे बठिंडा के एडवांस कैंसर सेंटर और जलालाबाद के सिविल अस्पताल शामिल हैं। इस मौके पर प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ. दीपक भट्टी और मेडिकल अधीक्षक डॉ. राजीव जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन





फोटो 21एफआरडीपी01
फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अमृत फार्मेसी स्टोर का रस्मी शुभारंभ करवाते यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. एसपी सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें