फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 20 लाख ठगे

Tue, 25 Nov 2025 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होशियारपुर। एक व्यक्ति से पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता आकाश शर्मा ने बताया कि सिविल अस्पताल नजदीक सैनिक लैबोरेट्री के मालिक रजिंदर सिंह और सुधीर कुमार निवासी बैक साइड फतेहगढ़ चुंगी, होशियारपुर ने उससे पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी की है। उन्होंनें बताया कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकियां दीं। आकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों का काफी लंबे समय से उनके पास आना-जाना था। उसने भरोसा करके उक्त आरोपियों को 20 जुलाई 2024 को बैंक से पैसे निकलवाकर तथा दोस्त शिंदा से तीन लाख 50 हजार उधार लेकर कुल 20 लाख रुपये दिए थे। आरोपियों ने वादा किया था कि वे 20 लाख को जून 2025 में दोगुने करके वापस दे देंगे लेकिन आरोपियों ने उसके पैसे नहीं लौटाए। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे धमकाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें