फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लछमण नहर में 20 फीट का फाड़, 50 से 60 एकड़ धान की फसल डूबी

Fri, 21 Aug 2026 04:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ममदोट (फिरोजपुर)। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे सीमावर्ती गांव मत्तड़ हिठाड़ में लक्ष्मण नहर में 20 फीट का फाट पड़ गया। नहर का पानी खेतों में फैलने से 50 से 60 एकड़ धान की फसल पूरी तरह डूब गई।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार सूचना के बावजूद प्रशासन या नहरी विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ममदोट ब्लॉक में यह नहर टूटने की दूसरी घटना है। इससे पहले 2 जुलाई को राउके हिठाड़ गांव के पास भी 20 फीट का फाट पड़ा था। उस समय दो दिन तक पानी बहने से 600 एकड़ से अधिक धान, पशुओं का चारा और सब्जियां डूब गई थीं। किसानों ने प्रशासन से नहर का फाड़ तुरंत बंद करने, पानी निकालने और नुकसान का जायजा लेकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन -ममदोट (फिरोजपुर) में लक्ष्मण नहर टूटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें