फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: डॉक्टर को मिठाई के डिब्बे में धमकी भरा पत्र देकर रंगदारी मांगने वाले 2 गिरफ्तार

Sat, 11 Nov 2023 07:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझाया केस, तीसरे साथी की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। जिला पुलिस ने यहां के मोहल्ला तालाब स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर को मिठाई के डिब्बे में धमकी भरा पत्र भेजकर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान स्थानीय भोलूवाला रोड निवासी विक्रमजीत व जिंदी के रूप में हुई जबकि इनके एक अन्य साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस के पास मोहल्ला तालाब के एक डॉक्टर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके अस्पताल में मोटरसाइकिल सवार दो नौजवान आए थे जिनमें से एक बाहर खड़ा रहा जबकि दूसरे ने अस्पताल में आकर उनके कर्मचारी को मिठाई का डिब्बा सौंपते हुए कहा कि यह मिठाई डॉक्टर के दोस्त ने भेजी है। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसकी पत्नी ने मिठाई का डिब्बा खोला तो उसमें से एक धमकी भरा पत्र मिला जिसमें रंगदारी मांगी हुई थी और रंगदारी न देने पर जान से मारने की बात लिखी हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर को फोन करके समय व स्थान बताते हुए डेढ़ लाख की मांग की। एसएसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टेक्निकल सेल की मदद व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज 12 घंटे में आरोपियों की शिनाख्त कर ली और दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई जोकि मिठाई व धमकी भरा पत्र सप्लाई करने के लिए प्रयोग की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा और घटना से जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

फोटो 11 एफआरडी 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें