संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। जिला मोगा की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद लगातार जारी है। बीती शाम तक मंडियों में कुल 1,97,270 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें से 1,71,600 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। किसानों को खरीदी गई फसल के बदले 324 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया है।
डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने कहा कि धान खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाने के साथ-साथ खरीदी गई फसल की समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित करने के लिए संबंधित खरीद एजेंसियों और विभागों के साथ लगातार तालमेल किया जा रहा है। पनग्रेन ने 82,412 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 45,251 मीट्रिक टन, पनसप ने 27,894 मीट्रिक टन और पंजाब राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 16,043 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।