फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के संगठन के समांतर चला रहे थे अपनी कैंपेन, दो पूर्व जिला प्रधान की प्रदेश कार्यकारिणी से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर : भाजपा ने दो नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी से किया बाहर
विज्ञापन

भाजपा के संगठन के समांतर चला रहे थे अपना कैंपेन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। भाजपा प्रदेश प्रधान सांसद श्वेत मलिक ने जालंधर शहरी पूर्व जिला प्रधान रमेश शर्मा और देहाती के पूर्व जिला प्रधान अरुण शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी से पदमुक्त कर दिया गया है। दोनों भाजपा के बैनर से हटकर मिशन मोदी अगेन कैंपेन चला रहे थे, जिसमें उन्होंने प्रदेश भर में समांतर इकाई का गठन करना शुरू कर दिया था। जालंधर के भाजपा प्रधान रमन पब्बी ने इसकी पुष्टि की है।
रमेश शर्मा जालंधर शहरी के और अरुण देहाती के प्रधान रह चुके हैं। दोनों नेता पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला के समय से चल रहे थे। पार्टी में प्रधान पद की जिम्मेदारी श्वेत मलिक को दी गई तो दोनों सीनियर नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर उनकी जिम्मदेरी रमन पब्बी व अमरजीत सिंह अमरी को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश शर्मा और अरुण शर्मा मनोरंजन कालिया व केडी भंडारी गुट के नेता हैं और दोनों की तरफ से जालंधर से पार्टी के बैनर से हटकर एक मुहिम शुरू की गई, जिसका नाम मिशन मोदी अगेन रखा गया। इसमें पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया और केडी भंडारी पहुंचे थे। इस मुहिम में महिला इकाई, युवा संगठन के अलावा प्रवक्ता समेत तमाम पद पर भाजपा के उन नेताओं को बैठाया गया, जो श्वेत मलिक के गुट से नहीं थे। भाजपा के संगठन के समांतर इकाई चलाई गई, जिसका पार्टी हाईकमान ने कड़ा संज्ञान लिया। कार्यकारिणी से पदमुक्त हुए रमेश शर्मा का कहना है कि उनका मिशन जारी रहेगा, उसको पदमुक्त किया गया है इसकी कोई चिंता नहीं है। हम अपना मिशन मोदी अगेन मुहिम जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें